चण्डीगढ़ में कोहरा, हवाई सेवाएं प्रभावित
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से विमान सेवाएं बंद हैं।
चण्डीगढ़ हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "घने कोहरे की वजह से केवल चण्डीगढ़ में ही दिक्कत नहीं हो रही है बल्कि दिल्ली सहित पूरे इलाके में यह समस्या है। दृश्यता बेहद कम होने की कारण हवाई यातायात ठप्प है।"
अधिकारी ने बताया, "यह हम लोगों के बस में नहीं है और केवल इंतजार ही किया जा सकता है।" शनिवार को भी हवाई अड्डे पर यात्री फंसे रहे जबकि ज्यादातर रेलगाड़ियां समय से चल रहीं हैं।
पंजाब और हरियाणा में हालांकि तापमान अभी तक औसत से नीचे बना हुआ है।
हरियाणा में सबसे सर्द नारनौल शहर रहा। शनिवार को यहां तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। हिसार में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अम्बाला और करनाल में तापमान क्रमश: 4.5 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,"अगले दो दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रही।"
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4, 4.2 और तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications