तासीर हत्याकांड में 2 संदिग्ध हिरासत में लिए
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबक जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि लाहौर और रावलपिंडी से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं ने हत्यारे के मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच के बाद इन दोनों को हिरासत में लिया है। तासीर की हत्या करने से कुछ दिन पहले कादरी इनमें से एक व्यक्ति से लाहौर में मिला था।
तासीर के विशेष सुरक्षा दस्ते में शामिल कादरी ने मंगलवार को उनकी हत्या कर दी थी। कादरी ने तासीर पर बेहद करीब से नौ गोलियां चलाई थीं।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान हालांकि कादरी ने कहा कि उसे किसी ने प्रभावित नहीं किया है और उसने ईशनिंदा कानून पर तासीर के बयान के कारण उनकी हत्या की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications