पंजाब में विस्फोट, 3 महिलाओं की मौत
पुलिस ने बताया कि विस्फोट धारीवाल शहर में हुआ। इसमें एक बच्चे सहित पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पटाखा बनाने वाले अवैध कारखाने में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
मरने वाली महिलाओं की शिनाख्त 65 साल की लाजवन्ती, 20 साल की किरण और 35 साल की डिम्पल के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications