उप्र में हथियारों की तस्करी के आरोप में 1 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी)और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को छावनी इलाके से गुच्छन खान नाम के इस शख्स को गिरफ्तार किया गया। इसकी उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, बिहार, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खान अपने ग्राहकों को हथियारों की आपूर्ति करता था।
पुलिस निरीक्षक पुष्कर सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से बताया, "खान ने बताया है कि वह शाहजहांपुर में हथियार बनाने का काम करता है। प्रारंभिक छानबीन में खुलासा हुआ है कि वह हथियार बनाने और आपूर्ति करने वाले एक गिरोह के लिए काम करता है।"
उन्होंने बताया,"राज्य के अन्य हिस्सों में खान के और साथियों के बारे में छानबीन चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications