लद्दाख क्षेत्र में सर्दी से निजात नहीं
श्रीनगर में स्थानीय मौसम विभाग के सहायक मौसम विज्ञानी ए. आर. जरगर ने बताया, "श्रीनगर में रातभर छाए रहे बादलों की वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार को शून्य से 2.2 डिग्री नीचे था।"
उन्होंने बताया कि पहलगाम में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
जरगर ने कहा, "लद्दाख क्षेत्र अभी भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में यह 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।"
सहायक मौसम विज्ञानी ने बताया, "समूचे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। हालांकि अब यह मामूली रूप से कमजोर पड़ चुका है। इसकी वजह से रविवार तक मैदानी भागों में बूंदाबांदी या हल्की बर्फबारी की संभावना है जबकि पहाड़ी इलाकों में मध्यम हिमपात के आसार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications