समझौता ब्लास्ट: स्वामी असीमानंद ने जुर्म कबूला
स्वामी ने जुडिशल मजिस्ट्रेट के चैंबर में कहा कि मैं जानता हूं कि इस मामले में मुझे मौत की सजा हो सकती है, फिर भी मैं अपना गुनाह कबूल करता हूं। उन्होंने कि मालेगांव ब्लास्ट में भी कई हिंदुत्वादी नेताओं का हाथ रहा है। उसमें सुनील जोशी का भी हाथ रहा है। गौरतलब है कि सुनील जोशी मऊ में आरएसएस के प्रचारक रहे थे। बाद में मध्यप्रदेश में 2 कांग्रेसी नेताओं की हत्या का आरोप लगने के बाद उन्हें आरएसएस से निकाल दिया गया था। उसके कुछ ही दिन बाद जोशी की हत्या उनके घर के बाहर कर दी गई। जोशी के घर वालों ने उनकी हत्या के पीछे आरएसएस के लोगों का हाथ बताया था।
आपको बता दें 17 फरवरी 2007 की रात को भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे पुराने रेल लिंक के बीच समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हो गया था। धमाकों में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था, हादसे में 68 लोगों की मौत हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications