हिमाचल के नैना देवी मंदिर में चढ़ावे का रिकॉर्ड टूटा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल नैना देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने वर्ष 2010 में सोने और चांदी के अलावा 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दान में चढ़ाई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय सिंह ठाकुर ने बताया, " साल 2009 की तुलना में इस साल दान की गई नकदी में 2 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल दान में मिले 9 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अब टूट गया है।"
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने वर्ष 2010 में मंदिर में 11 करोड़ रुपये नकद, लगभग साढ़े पांच किलो सोना और 3 क्विंटल चांदी चढ़ाई है। पिछले साल लगभग 23 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे थे जबकि वर्ष 2008 में 25 लाख लोग दर्शन करने आए थे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के इस प्रसिद्ध मंदिर में पंजाब और हरियाणा से ज्यादतर लोग दर्शन करने आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications