उपराष्ट्रपति ने किया एनसीसी दिवस शिविर का शुभारंभ
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मो़ हामिद अंसारी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस शिविर 2011 का शुभारंभ किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कैडेटों से आगे आकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कैडेट, विभिन्न भाषाओं और धार्मिक पृष्ठभूमि के साथ एक लघु भारत को पेश करते हैं।
अंसारी ने कहा कि एनसीसी कैडेटों का कठोर अनुशासन उनके शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तरों पर प्रशिक्षण के लिए बेहद उपयोगी है। मीडिया से वार्ता में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि एनसीसी प्रशिक्षण के चार पक्षों शारीरिक सौष्ठव, अनुशासन, सामूहिक कार्य और सामाजिक सेवा को हर कोई अपना ले तो इससे राष्ट्र को बेहद लाभ मिलेगा।
सेना, नौसेना और वायुसेना से आए एनसीसी कैडेटों के एक दस्ते ने उपराष्ट्रपति के एनसीसी शिविर में आगमन पर उन्हें सलामी दी। उपराष्ट्रपति ने फ्लैग क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां विभिन्न निदेशालयों द्वारा प्रस्तुत समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के मंडपों की भी अंसारी ने सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications