विदेशी धन वापस लाने में कांग्रेस अनिच्छुक : राजग
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को यहां कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के धन का खुलासा करने में नाकाम हुई है।
राजग ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस दिशा में सक्रिय कदम उठाने का अनुरोध किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर हुई बैठक में राजग नेताओं ने भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों से सम्बंधित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में विदेशी खातों में जमा भारतीयों के अवैध धन को वापस लाने में 'सरकार की अनिच्छा' के बारे में बताया गया। नेताओं ने कहा है कि सरकार अपनी निंदा के भय से इस दिशा में सक्रिय कदम नहीं उठा रही है।
ज्ञापन पर आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव सहित राजग के अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications