मनरेगा के तहत मजदूरी में 17 से 30 प्रतिशत वृद्धि
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री डा. सी़ पी़ जोशी ने गुरुवार को कृषि भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की सिफारिशों और विभिन्न मंत्रालयों के साथ विचार-विमर्श के बाद मनरेगा की मजदूरी दरें बढ़ाने का फैसला किया गया है। सरकार के इस कदम से देशभर के पांच करोड़ मनरेगा लाभार्थियों को फायदा होने की संभावना है। सौ रुपये या वास्तविक मजदूरी दर के आधार पर कृषि मजदूरी की गणना के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मनरेगा की मजदूरी दरों में वृद्धि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications