छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार नक्सलियों की गिरफ्तारी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बीजापुर जिले के विभिन्न तीन जंगलों से हुई।
यहां के पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तलाशी अभियान के दौरान पकड़े गए नक्सलियों में अधिकांश ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ता हैं। वे नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मदद करते थे।"
लगभग 40,000 वर्ग किलोमीटर में फैला बस्तर क्षेत्र देश में नक्सलियों का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है। वर्ष 1980 से अब तक नक्सली हिंसा में एक हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications