आरुषि मामले में समापन रिपोर्ट का वकील ने किया विरोध
गाजियाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। एक वकील ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में एक याचिका दायर कर आरुषि हत्या मामले पर सीबीआई की समापन रिपोर्ट का विरोध किया।
अपनी याचिका में संजय त्यागी ने कहा है कि एक जागरूक वकील और नागरिक होने के नाते उसका अनुरोध है कि अदालत समापन रिपोर्ट को स्वीकार न करे और जांच को आगे बढ़ाने का आदेश दे।
उन्होंने यह भी मांग की कि अदालत सीबीआई को नोएडा स्थित अस्पताल के उन कर्मचारियों, अधिकारियों एवं चिकित्सकों से पूछताछ करने का निर्देश दे, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी वस्तुओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिस कारण जांच प्रभावित हुई। साथ ही सीबीआई से पूछा जाए कि वह समापन रिपोर्ट पेश करना क्यों चाहता है।
वकील ने मांग की है कि अदालत सीबीआई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.जी.एल. कौल के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे, क्योंकि कौल इस मामले के जांच अधिकारी हैं और नोएडा जिले के अस्पतालकर्मियों से पूछताछ किए बिना इस अनसुलझे मामले की समापन रिपोर्ट पेश की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications