झारखण्ड में नक्सलियों ने युवक का गला रेता
रांची, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में नक्सलियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सदस्यों ने बाकरे गांव निवासी युवक सुरेंद्र साव की हत्या कर दी।
पुलिस ने संदेह जताया है कि युवक की हत्या रंजिश के चलते की गई। कहा जाता है कि युवक पीएलएफआई के प्रतिद्वंद्वी समूह का समर्थक था।
उल्लेखनीय है कि गुमला जिला रांची से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जिले में आपसी रंजिश के कारण बुधवार रात और गुरुवार की सुबह हुईं दो घटनाओं में चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications