सभी ग्राम पंचायतों में 18 महीनों में ब्रॉडबैंड : पित्रोदा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पित्रोदा ने कहा कि वे दावा करते हैं कि अगले 18 महीनों में सभी ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड सेवा पहुंच जाएगी।
इस सेवा के लिए नेटवर्क केंद्र सरकार बनाएगी। सेवा संचालित करने, रखरखाव करने और इसका सदुपयोग करने की जिम्मेदारी पंचायतों की होगी। पंचायत इस कार्य के लिए दो लोगों को नियुक्त करेंगे और उसे वेतन भी पंचायत ही देंगे।
पित्रोदा नौवें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोल रहे थे।
देश के करीब एक लाख पंचायतों में पहले से ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications