बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह का उपयोग करेगा भूटान
ढाका, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश और भूटान के बीच एक नए समझौते पर हस्ताक्षर होने की सम्भावना है, जिससे भूटान को बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल जाएगी।
वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन जिग्मी योसेर थिनले के अगले सोमवार से चार दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दौरान या इस साल किसी भी समय समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है।
थिनले सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश आ रहे हैं।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक समझौते की शर्ते लगभग तैयार हो गई हैं।
इससे पहले 1980 में बांग्लादेश और भूटान के बीच पारगमन समझौता हुआ था, लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच एक गलियारे को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों देशों के समझौते पर अमल नहीं हो पाया।
भारत अब नेपाल और भूटान को बांग्लादेश के बंदरगाह तक पहुंचने के लिए सड़क और रेल मार्ग का उपयोग करने की सुविधा देने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications