पाकिस्तान में विस्फोट, 6 घायल
इस्लामाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार शाम एक बाजार में हुए विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने टेलीविजन चैनल 'दुनिया टीवी' के हवाले से बताया कि प्रांतीय राजधानी पेशावर के उत्तरी शहर चारसद्दा के उमरजई बाजार में शाम 6.30 बजे विस्फोट हुआ।
घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications