98वां विज्ञान कांग्रेस समाप्त, 99वां भुवनेश्वर में
चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पांच दिवसीय 98वां विज्ञान कांग्रेस शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह अब तक का सबसे भव्य कांग्रेस था। इसमें छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं और भारत सहित अन्य देशों के 130 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। अगला यानी 99वां कांग्रेस भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।
समापन समारोह में भातीय विज्ञान कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष के. सी. पांडे ने कहा कि यह अब तक का सबसे भव्य कांग्रेस था। इसमें 10,400 प्रतिनिधियों, छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं और भारत सहित अन्य देशों के 130 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।
इस बार के सम्मेलन का मुख्य विषय था 'भारतीय विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैज्ञानिक शोध में श्रेष्ठता'।
आयोजक एस. आर. एम. विश्वविद्यालय के कुलपति टी. आर. पचमुथु के मुताबिक आयोजन पर 12 करोड़ रुपये की लागत आई।
अगला कांग्रेस 3-7 जनवरी, 2012 को भुवनेश्वर में होगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'समन्वित नवाचार के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी-महिलाओं की भूमिका।' इसके अलावा सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, स्टेम सेल थेरेपी, ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा, शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications