अफगानिस्तान में तालिबान बम विशेषज्ञ गिरफ्तार
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने नाटो के एक बयान के हवाले से बताया कि कलात जिले में सक्रिय तालिबान आतंकवादी यहां गठबंधन सेनाओं के वाहनों को निशाना बनाने के लिए जिम्मेदार है। गुरुवार को जाबुल प्रांत में एक सुरक्षा अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।
एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि गिरफ्तार आतंकवादी आत्मघाती हमलों से सम्बंधित वीडियोटेप की तलाश में था। इसकी मदद से वह भविष्य में गठबंधन सेनाओं पर आत्मघाती हमले करता।
उसकी मदद से सुरक्षाकर्मियों ने करीब 50 तालिबान आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। बयान में बताया गया कि अभियान में किसी नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications