मप्र में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में एक और किसान ने फसल चौपट होने पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह मामला प्रदेश के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया के गृह जिले दमोह का है।

ज्ञात हो कि पिछले एक माह के दौरान प्रदेश में तीन किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के हिंडोरिया थाने के टिकरी पिपरिया गांव के किसान गुलाब सिंह लोधी ने अरहर की फसल बोई है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव से उसकी फसल काफी प्रभावित हुई है। साथ ही उस पर कर्ज भी है। परेशान होकर उसने शुक्रवार को कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

किसान गुलाब सिंह का कहना है कि उसकी फसल तुषार लगने से बर्बादी होने को है और उस पर साहूकारों का भी कर्ज है। इस स्थिति में उसे मरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा, इसलिए उसने अपने खेत पर कीटनाशक पी लिया।

मालूम हो कि पिछले वर्ष दिसम्बर में हटा विकास खंड के कुलवा गांव के युवा किसान नंदराम रैकवार ने फसल चौपट होने पर खेत में ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था। इसी तरह तेंदूखेड़ा थाने के हरई गांव के किसान नंदकिशोर यादव ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी।

इसी तरह पिछले वर्ष दिसम्बर के अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के चितावलिया गांव के किसान दयाराम ने अपने खेत में बने कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दयाराम की फसल बर्बाद हो गई थी और वह काफी परेशान था।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के किसान अमानक खाद और बीज के अलावा पानी, बिजली की समस्या से त्रस्त हैं। इसी के चलते पिछले दिनों किसान संघ के बैनर तले भोपाल में किसानों ने दो दिन तक प्रदर्शन कर सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+