6500 पर्यटकों को आगमन वीसा मिली

आगमन पर वीसा सुविधा एक जनवरी 2010 को पांच देशों-फिनलैंड, जापान, लग्जमबर्ग, न्यूजीलैंड और सिंगापुर-के नागरिकों के लिए शुरू की गई थी।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक न्यूजीलैंड से 1,944 पर्यटकों, सिंगापुर से 1,814, जापान से 1,457, फिनलैंड से 1,263 और लग्जमबर्ग से 71 पर्यटकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

यह वीसा सर्वाधिक दिल्ली के हवाई अड्डा पर 3,493, उसके बाद मुम्बई में 1,511, उसके बाद चेन्नई में 1,211 और कोलकाता में 334 संख्या में जारी किये गए।

पिछले महीने पर्यटन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि एक जनवरी 2011 से कम्बोडिया, लाओस, वियतनाम और फिलीपींस के नागरिकों को भी आगमन पर वीसा सुविधा दी जाएगी।

इस सुविधा के तहत वीसा 30 दिनों के लिए दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता हवाईअड्डे पर आप्रवासन अधिकारी द्वारा जारी की जाती है। वीसा शुल्क 60 डॉलर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+