मप्र में ठंड ने 77 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा
भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड ने यहां 77 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। रीवा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डी.पी. दुबे ने आईएएनएस को बताया कि 77 वर्ष पहले 1933 में यहा शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, उसके बाद यह पहला अवसर है जब तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
उन्होंने बताया है कि रीवा के अलावा दतिया, उमरिया व पचमढ़ी में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। आने वाले दो से तीन दिन तक यही हालात बने रहेंगे और लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
पूरे प्रदेश में तापमान शून्य से लेकर छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। कई इलाकों में बर्फ भी जमी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications