उप्र में हिरासत में मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में अधिकारियों ने एक थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

जिले की चंदवक थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए स्थानीय निवासी मनीराम सिंह को हिरासत में लिया था, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। मनीराम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का सेवानिवृत्त कांस्टेबल था।

परिजनों का आरोप है कि मनीराम की मौत हिरासत में बुरी तरह से पिटाई के चलते हुई। पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक रिश्तेदार की संलिप्तता के बारे में पूछताछ के लिए मनीराम को दो दिन पहले हिरासत में लिया था।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.के.भगत ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच में मनीराम को गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। चंदवक थाना प्रभारी श्रीकांत राय सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

भगत ने कहा कि मनीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+