मुंडा का न्यायालय में आत्मसमर्पण, जमानत पर रिहा
रांची, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मंडा ने वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थकों के बीच हुए संघर्षो के मामले में शुक्रवार को गढ़वा जिले के एक न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मुंडा को बाद में जमानत दे दी गई।
मुंडा ने न्यायिक दंडाधिकारी एस.के. बिरुवा के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बाद में उन्हें 7000 रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा और राजद समर्थकों के बीच हुए संघर्षो में अधिकारियों के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। इस मामले में मुंडा और अन्य 22 को आरोपी बनाया गया। न्यायिक दंडाधिकारी ने मुंडा को सम्मन जारी करने के बाद गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। शुक्रवार दोपहर बाद मुंडा रांची लौट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications