आतंकी चेतावनी से लंदन में परिवहन सेवाएं प्रभावित
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक गुरुवार को जारी की गई चेतावनी का मतलब है कि आतंकवादी हमले के भारी खतरे की संभावना है।
परिवहन पुलिस में अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं ताकी ट्यूब, ल्यूटन व हीथ्रो सहित अन्य व्यस्त हवाईअड्डों पर अधिक अधिकारी तैनात किए जा सकें।
यात्रियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा सकती है।
इससे पहले सात जुलाई, 2005 को लंदन के परिवहन तंत्र पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 52 लोग मारे गए थे।
ब्रिटेन में अल-कायदा प्रेरित नए हमले की चेतावनी जारी होने के बाद लंदन में हवाईअड्डा और परिवहनकर्मियों को एक मेमो जारी कर अलर्ट किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने पुलिस व सुरक्षा सेवाओं ने लंदन में क्रिसमस के दिन बम विस्फोट की एक कथित साजिश को नाकाम किया था। इस मामले में साजिश रचने के आरोपों में नौ संदिग्धों को अदालत में पेश किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications