..जब इंसान ने पहली बार छुपाई नग्नता!
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डेविड रीड के मुताबिक इंसान ने 70,000 वर्ष पहले कपड़े धारण करना शुरू किया था। कपड़े का चयन तब शुरू हुआ जब इंसान ने ठण्ढे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर कदम बढ़ाए थे। इंसान का ठण्ढे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर प्रवास 100,000 वर्ष पहले शुरू हुआ था।
मालीक्यूलर बॉयोलॉजी एंड इवोल्यूशन नाम के जर्नल में प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में रीड ने कहा, "हम जानते हैं कि बॉडी लाइस या क्लोदिंग लाइस का चलन इंसानों में तब तक नहीं था, तब तक उसने कपड़े पहनने नहीं शुरू किए थे।"
रीड का मत है कि इंसान ने जब अपने तन के सभी बाल गंवा दिए, तभी से उसके अंदर कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हुई थी। शोधकर्ताओं का मत है कि इंसान ने लगभग एक लाख वर्ष पहले कपड़े पहनने शुरू किए थे। इससे यह भी साबित होता है कि इंसान बिना कपड़ों के हजारों वर्ष तक इस धरती पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications