जल्द शुरू होंगी पासपोर्ट अदालतें : कृष्णा
कृष्णा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पासपोर्ट जारी होने में ज्यादातर देरी अपूर्ण आवेदन पत्रों और पुलिस प्रमाणीकरण में देरी के चलते होती है।"
उन्होंने कहा कि देश में पांच करोड़ लोगों के पास पासपोर्ट हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू किए गए 'पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट' के अंतर्गत उन्नत प्रौद्योगिकी और सामाजिक सेवाओं में समन्वय के जरिए पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications