नैना देवी मंदिर में चढ़ाया गया रिकार्ड चढ़ावा
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "वर्ष 2009 की तुलना में इस वर्ष दान स्वरूप मिली नकदी में 2.03 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल दान में मिले 9.29 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टूट गया है।"
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने वर्ष 2010 में मंदिर में 11.32 करोड़ रुपये नकद, 5.493 किलोग्राम सोना और 3.38 क्विंटल चांदी चढ़ाई है। पिछले साल लगभग 23 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे थे जबकि वर्ष 2008 में 25 लाख लोग दर्शन करने आए थे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के इस प्रसिद्ध मंदिर में पंजाब और हरियाणा से ज्यादतर लोग दर्शन करने आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications