चीन में बीते साल लाख से ज्यादा अधिकारी दंडित
केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग (सीसीडीआई) के उप सचिव गैन यिसेंग ने कहा कि वर्ष 2010 में अनुशासन तोड़े जाने की 14.3 लाख शिकायतें दर्ज की गईं और सरकार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कुल 8.97 अरब युआन का जुर्माना लगाया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 5,098 नेताओं को सजा दी गई और 804 अधिकारियों पर मुकदमे की अनुशंसा की गई।
गैन ने कहा कि जांच के दौरान अधिकारियों ने कृषि, चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा अनियमितताएं पाईं। उन्होंने कहा कि मिल्क पाउडर से जुड़े मामलों में 200 लोगों को सजा दी गई।
कम्युनिस्ट पार्टी के कई उच्च अधिकारियों पर मुकदमे की सिफारिश की गई जिनमें चाइना नेशनल न्यूक्लियर कार्पोरेशन के प्रमुख कांग रिक्सिन और गुआंजू की एक प्रांतीय समिति के अध्यक्ष हुआंग याओ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications