हैती में हैजा से मरने वालों की संख्या 3,651 हुई
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हैती में संक्रामक बीमारी हैजा की वजह से मरने वालों की संख्या 3,651 तक पहुंच गई है। हैती में पिछले साल अक्टूबर से ही हैजा फैला हुआ है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक हैती के जन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 1,71,304 लोग इस संक्रामक बीमारी से प्रभावित हुए।
मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी तक 1,95,039 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था लेकिन 92,618 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हैती के 10 प्रांतों में यह संक्रामक बीमारी अक्टूबर में फैली थी। हैजा की वजह से आर्तिबोनिते प्रांत में सबसे अधिक 480 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्ड प्रांत में 577, ग्रैंड ऐंसे में 563 और आउस्ट में 536 लोगों की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि हैती में पिछले साल 12 जनवरी को शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें लगभग 300,000 लोग मारे गए थे जबकि लाखों लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications