राजनयिक से दुर्व्यवहार मामले में अमेरिका ने विरोध जताया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हनोई में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी क्रिश्चिएन मर्चेट के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि राजनयिक के साथ ड्यूटी के समय ही दुर्व्यवहार किया गया।
अमेरिकी राजदूत माइकल डब्ल्यू मिशेलाक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अमेरिकी सरकार ने राजनयिक के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर वियतनाम सरकार से आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है।"
मिशेलाक ने कहा कि हम वियतनाम की तरफ से आधिकारिक जवाब की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं को बताया इस मामले में अमेरिका में वियतानाम के राजदूत और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
टोनर ने कहा, "हम वियतनाम की सरकार के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications