स्कोडा ऑटो की बिक्री इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि इस साल कम्पनी ने 7,62,600 कारों की बिक्री की है जबकि वर्ष 2009 में उसने 6,84,200 कारें बेची थीं।
स्कोडा के अध्यक्ष विनफ्रेड वहालैंड ने कहा, "लगभग सभी बाजारों में कम्पनी ने अपनी बिक्री बढ़ाई है और उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। हमारी बिक्री दोहरे अंकों की गति से बढ़ी है।"
उन्होंने कहा कि कम्पनी वर्ष 2018 तक अपनी बिक्री बढ़ाकर दोगुनी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications