शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 20.89 अंक गिरकर 20,163.85 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 17.35 अंक गिरकर 6,030.90 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती रही। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, ऊर्जा और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications