अमेरिका ने रक्षा बजट में बड़ी कटौती की घोषणा की
वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स ने गुरुवार को कहा कि देश के बढ़ते बजट घाटे को कम करने के लिए अगले पांच साल में देश के सैन्य खर्च में 78 अरब डॉलर की कमी की जाएगी।
गेट्स ने कहा कि महंगे और गैरजरूरी हथियार तंत्र, कर्मचारी, स्वतंत्र ठेकेदार और अन्य खर्चो में कमी की जाएगी और यह लक्ष्य अगले पांच सालों में पूरा किया जाएगा।
गेट्स ने कहा, "हमने यह महसूस किया है कि रक्षा क्षेत्र के सभी कार्यक्रम जरूरी नहीं हैं और न ही रक्षा क्षेत्र पर खर्च किया जा हर एक डालर ठीक तरह से खर्च हो रहा है और सब कुछ इस तरह से नहीं चल सकता।"
सेना, वायुसेना, नौसेना और तटीय सुरक्षा बलों ने अगले पांच साल में विभिन्न योजनाओं में कुल 100 अरब डॉलर की राशि बचाने की योजना बनाई है जिसे ज्यादा महत्वपूर्ण जरूरतों पर खर्च किया जा सकता है। पांच साल की इसी अवधि में रक्षा बजट से 78 अरब डॉलर की राशि कम की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications