संयुक्त राष्ट्र, चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप के हालात पर बातचीत की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यांग की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दोनों नेताओं की यह बैठक हुई। यांग चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ के इस महीने होने वाले अमेरिका दौरे की तैयारी के लिए इस दौरे पर हैं।
बान ने एक बयान में कहा कि चीन के विदेश मंत्री के साथ उनकी मुलाकात सौहाद्र्रपूर्ण रही।
बयान में कहा गया, "उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूदा हालात पर अपने विचार व्यक्त किए और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने की जरूरत पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने छह पक्षीय वार्ता दोबारा शुरू करने पर जोर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications