अमेरिका में 2 इमारतों में विस्फोट
वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में गुरुवार को दो इमारतों में रखे पार्सलों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हो सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जाहिरातौर पर यह विस्फोटकों को दो पार्सलों में रखा गया था। स्थानीय अखबार 'कैपिटल न्यूजपेपर' के एक संवाददाता ने सीएनएन को बताया कि पैकेट खोलते समय संभवत: कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
मैरीलैंड प्रांत के गवर्नर के सरकारी कर्मचारियों की इमारत में यह विस्फोट हुआ। दूसरा विस्फोट मैरीलैंड के हैनोवर में स्थित एक इमारत में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications