एयरसेल की 3जी 40 से 60 दिनों में
कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कम्पनी अपने सभी 13 सर्किलों में सेवा शुरू करेगी।
कम्पनी पूरे भारत में 3जी सेवा शुरू करेगी और दूसरे सर्किलों में 3जी सेवा का लाइसेंस रखने वाली कम्पनियों के साथ समझौता करेगी।
एयरसेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मल्लिकार्जुन राव ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि कम्पनी पूरे भारत में सेवा शुरू करेगी। इसमें दूसरी कम्पनियों के साथ समझौते करने होंगे, क्योंकि किसी भी कम्पनी के पास अखिल भारतीय लाइसेंस नहीं है और हर कम्पनी पूरे भारत में सेवा शुरू करना चाहती है। कम्पनी दूसरे सर्किलों में रोमिंग की सुविधा देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications