कोलकाता में नया अस्पताल शुरू करेंगे ओबामा के डॉक्टर

प्रदीप्ता तपादार

कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चिकित्सकों के दल में शामिल कोलकाता में जन्मे एक चिकित्सक ने एक सुविधासंपन्न लीवर अनुसंधान व चिकित्सा केंद्र की स्थापना के साथ यहां लौटने की योजना बनाई है।

प्रिथीजीत पैट्रिक बसु ने आईएएनएस से कहा, "मैं कोलकाता में एक उत्कृष्ट लीवर अनुसंधान एवं चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा हूं। यहां लीवर से संबंधित हर प्रकार की बीमारी का इलाज हो सकेगा।"

ओबामा के चिकित्सा दल में शामिल तीन भारतीय चिकित्सकों में से एक बसु का जन्म दक्षिणी कोलकाता के बैलीगंज इलाके में हुआ था। उन्होंने 70 के दशक के अंतिम वर्षो में यहां एन.आर.एस. चिकित्सा कॉलेज से एमबीबीएस किया था। अस्सी के दशक की शुरुआत में उन्होंने यहां के एसएसकेएम अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर के बतौर काम शुरू किया था।

कोलकाता में लीवर अनुसंधान एवं चिकित्सा केंद्र शुरू करने की वजह पूछने पर उन्होंने कहा, "दरअसल मैं बंगाल के लिए, मेरे कोलकाता के लिए कुछ करना चाहता था। 25 साल पहले जब मैंने बंगाल छोड़ा था तभी से यह बात मेरे दिमाग में थी। बंगाल और उसकी संस्कृति अब भी मेरे दिल में जीवित है।"

चिकित्सा बिरादरी में 'पैट बसु' नाम से प्रसिद्ध बसु 1982 में लंदन रवाना हुए थे, फिर वहां से 1987 में अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में वह अमेरिकी लीवर फाउंडेशन से सम्बद्ध हैं। वह 2008 से ही ओबामा के स्वास्थ्य की देख-रेख करने वाले लीवर चिकित्सा विशेषज्ञों के दल में शामिल हैं।

अगले साल तक कोलकाता के ईस्टर्न मेट्रोपोलिटन बायपास के नजदीक इस लीवर अनुसंधान एवं चिकित्सा केंद्र के स्थापित हो जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+