शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 493 अंक नीचे (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.89 अंक की गिरावट के साथ 20,163.85 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,210.62 अंक और न्यूनतम 19,629.22 अंकों के बीच 581.40 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (7.02 फीसदी), टाटा मोटर्स (5.52 फीसदी), भारती एयरटेल (4.12 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.07 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.06 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.35 अंक की गिरावट के साथ 6030.90 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6051.20 अंक और न्यूनतम 5883.60 अंकों के बीच 167.60 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएससी के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 190.78 अंकों की गिरावट के साथ 7,470.70 अंक पर और स्मॉलकैप 275.96 अंकों की गिरावट के साथ 9,363.19 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। धातु (4.03 फीसदी), वाहन (3.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.89 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (2.83 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 620 शेयरों में तेजी और 2330 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 97 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications