गडकरी को असम में नहीं मुहैया कराई गई पार्याप्त सुरक्षा

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत दत्ता ने आईएएनएस को बताया, "यह आश्चर्यजनक है कि हवाई अड्डे पर सुबह पहुंचे पार्टी अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। वह बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के हवाई अड्ड से 26 किलोमीटर का सफर तय कर शहर में अपने होटल पहुंचे। जबकि उनकी यात्रा के बारे में राज्य सरकार को सूचना दे दी गई थी।"

गडकरी के साथ ही पार्टी के कम से कम 20 नेताओं को कार्यकर्ताओं के सुरक्षा घेरे में हवाई अड्डे से लाया गया। बैठक में देश के सभी राज्यों के भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

गडकरी और पार्टी के अन्य नेता जैसे ही गुवाहाटी पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे यातायात जाम हो गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता कांग्रेस विरोधी नारे लगा रहे थे।

असम से भाजपा सांसद रमन डेका ने कहा, "असम सरकार द्वारा पार्टी नेताओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूण है।"

गडकरी ने आईएएनएस से कहा, "असम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब इस राज्य में चुनाव होने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि चुनावों में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू होगी। इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण मुद्दों भ्रष्टाचार, घोटालों और बढ़ती मंहगाई पर चर्चा होने की उम्मीद है।

गडकरी के अलावा भाजपा के शीर्ष नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली और मुरली मनोहर जोशी के शनिवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+