मेघालय हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ी, कर्फ्यू में ढील
पूर्वी गारो हिल्स जिले के उप-प्रखंड रेसूब्लीपारा में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई।
पूर्वी गारो पर्वतीय जिले के उपायुक्त प्रवीण बक्शी ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान इलाके में कानून-व्यवस्था की निगरानी की गई है। इसके आधार पर आगे कर्फ्यू में और ढील देने पर विचार किया जाएगा।
नव वर्ष के दिन दोनों जनजातीय समुदायों के बीच संघर्ष के बाद सोमवार की रात से ही रेसूब्लीपारा के मेंदीपाथर और उसके निकटवर्ती इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। गुरुवार से पूरे रेसूब्लीपारा क्षेत्र में ही कर्फ्यू लगा दिया गया।
हिंसक झड़पों में मारे गए तीन लोगों के शव बरामद होने और अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद हिंसा में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई है।
राज्य के गृहमंत्री एच.डी.आर. लिंगदोह रेसूब्लीपारा में डेरा डाले हुए हैं और स्थिति को नियंत्रित कर शांति बहाल करने के लिए सामुदायिक नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।
इलाके में लोग आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।
परिवहन मंत्री ए.टी. मंडल ने बताया, "गारो पवर्तीय क्षेत्र में यदि यही स्थिति बनी रही तो पेट्रोल और डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हवाई मार्ग विमान से पहुंचाई जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications