बिहार में आग में झुलसने से 2 मरे
बांका, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बसडीहा गांव में कुछ ग्रामीण शाम को आग के पास बैठे थे। रात होने पर सभी लोग सोने चले गए तभी बगल में रखे पुआल की ढेर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। एक झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए।
पुलिस के अनुसार घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications