राजा के खिलाफ स्वामी की याचिका मंजूर
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के एक न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा को आरोपी बनाकर दर्ज कराई गई जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रहमण्यम स्वामी की शिकायत को मंजूर कर लिया है।
न्यायालय ने हालांकि कहा है कि राजा पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें सरकारी वकील नियुक्त करने की उनकी याचिका पर फैसले से पहले उन्हें शिकायतकर्ता के रूप में अपना बयान दर्ज कराना चाहिए।
स्वामी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में शिकायत दर्ज करवाकर मांग की थी कि राजा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सम्मन जारी किया जाए।
इसके अलावा उन्होंने स्वयं को सरकारी वकील बनाए जाने तथा सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी आधिकारिक एजेंसियों का सहयोग दिलाने की मांग की थी।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता राजा पर बाजार कीमतों से कम दामों पर स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटित करने का आरोप है। इससे देश को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications