चण्डीगढ़ में धूप खिली, शुरू हो सकती हैं उड़ानें
चण्डीगढ़ हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमें अगले कुछ घंटों में मौसम के साफ होने की संभावना है। जिससे उड़ानें फिर से शुरू हो सकेंगी।"
कोहरे के कारण पिछले कुछ दिनों से बाधित चल रही रेल सेवाएं अब पटरी पर आई हैं। चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन से सभी रेलगाड़ियां निर्धारित समय से रवाना हुईं।
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डी. के. मीणा ने आईएएनएस को बताया, "सभी रेलगाड़ियां समय से चल रही हैं। हम उत्तर रेलवे मंडल के संपर्क में हैं और रेलगाड़ियों के संचालन में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।"
पंजाब और हरियाणा में हालांकि तापमान अभी तक औसत से नीचे बना हुआ है।
हरियाणा में सबसे सर्द नारनौल शहर रहा। शुक्रवार को यहां तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है।
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, चार और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications