प्याज के मसले पर भारत पाकिस्तान से सम्पर्क में : कृष्णा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान से प्याज के आयात के मुद्दे पर भारत पाकिस्तान से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने पाकस्तान से आग्रह किया था कि वह वाघा सीमा से सड़क मार्ग से प्याज की आपूर्ति रोकने के फैसले पर पुनर्विचार करे।कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार, पाकिस्तान सरकार से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है।
सरकार ने गुरुवार को इस्लामाबाद से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों से आग्रह किया था कि सड़क मार्ग से आपूर्ति के लिए जितने प्याज के लिए पहले से ऑर्डर दिए जा चुके हैं, उसकी आपूर्ति की जाए।इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में प्याज की कीमत में तेज वृद्धि की शिकायत मिलने पर पाकिस्तान ने वाघा सीमा से होकर भारत आ रहे प्याज से भरे 300 ट्रकों को रोक लिया था।












Click it and Unblock the Notifications