सिब्बल का प्रवासी भारतीयों से स्वदेश लौटने का आह्वान

नई दिल्ली में नौंवे प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के उद्घाटन के अवसर पर सिब्बल ने कहा कि देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रवासियों से सहयोग मिलना काफी महत्वपूर्ण है। उनके सहयोग से ही देश इस क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

सिब्बल ने कहा, "हमें उन प्रवासी भारतीयों के महत्वपूर्ण सहयोग की आवश्यकता होगी जो बेहतर अवसर की तलाश में विदेशों का रुख कर चुके हैं और उन्हें अब अपने देश में नए अवसर देकर वापस लाया जा सकता है।"

सिब्बल के मुताबिक सरकार ने वर्ष 2020 तक कॉलेजों में बच्चों की मौजूदगी के सकल नामांकन अनुपात को 12 से 30 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सिब्बल ने कहा कि बच्चों को स्कूलों तक लाने के लिए देशभर में 1,000 विश्वविद्यालय और 45,000 और अधिक कॉलेज को खोले जाने की आवश्यकता है।

सिब्बल ने कहा कि पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र को खोल दिया गया है। संसद में लम्बित विदेशी विश्वविद्यालय विधेयक के बारे में सिब्बल ने कहा, "हमें उम्मीद है कि विधेयक जल्दी ही पारित हो जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में 2.5 करोड़ भारतीय विभिन्न देशों में रह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+