प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए पंजाब में आयकर छापा
शुक्रवार को एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक साथ लगभग 10 परिसरों पर छापा मारा गया। कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
पंजाब के आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के अनाज मंडी के दो प्रमुख व्यापारियों के गोदामों पर छापा मारा गया। इसी तरह लुधियाना, अमृतसर और जालंधर की मंडी के प्रमुख कमीशन एजेंटों के कार्यालयों, गोदामों और कोल्ड स्टोर में छापा मारा गया।
यह छापा सब्जियों के अवैध भंडारों का पता लगाने के लिए मारा गया। इन छापों में क्या मिला यह बताने से अधिकारियों ने इंकार किया, हालांकि उन्होंने कहा कि कई कागजात, पर्ची और रिकार्ड बुक हासिल किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने सड़क और रेल मार्गो से भारत को प्याज की आपूर्ति रोक दी है।
पिछले महीने प्याज की कीमत के 100 रुपये तक पहुंच जाने के बाद भारतीय कारोबारियों ने पाकिस्तान से 300-350 रुपये प्रति क्विं टल की दर से प्याज मंगवाना शुरू कर दिया था।
इनमें से अधिकांश प्याज पाकिस्तान के सिंध प्रांत से लाया जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान में प्याज की कमी हो जाने के बाद उसने गुरुवार से प्याज की आपूर्ति रोक दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications