जबलपुर में आयुध फैक्टरी में विस्फोट, 2 घायल
पुलिस के मुताबिक आयुध फैक्टरी के फिलिंग सेक्शन में शुक्रवार को विस्फोट हो गया जिसमें कर्मचारी सैफुल्ला और विष्णु प्रसाद घायल हो गए। घायलों को खमरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खमरिया थाने के प्रभारी एस. ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि हादसा फिलिंग सेक्शन में हुआ। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रबंधन इस हादसे की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications