ईरान का अमेरिकी महिला की गिफ्तारी से इंकार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आर्मीनिया की सीमा की तरफ से ईरान में दाखिल होने की कोशिश कर रही एक महिला को वीजा न होने पर रोक लिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमोत्तर नॉरदौज शहर में गुरुवार को सीमा सुरक्षाकर्मियों ने जासूसी के आरोप में 55 साल की हाल तलयान को गिरफ्तार किया था। यह भी कहा जा रहा था कि महिला ने अपने दांत के नीचे 'जासूसी के उपकरण' लगवा रखे हैं।
इसके पहले ईरान ने अवैध तरीके से देश में दाखिल होने पर अमेरिकी नागरिक सारा शौर्ड, जॉश फैटल और शेन बेयूअर को हिरासत में लिया था। इन लोगों पर भी जासूसी के आरोप लगाए गए थे। पिछले साल सितम्बर में 500,000 डॉलर की जमानत पर सारा शौर्ड रिहा हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications