हैती के लिए संयुक्त राष्ट्र दल में भारतीय चिकित्सक शामिल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हैती के कुछ लोगों ने, पिछले अक्टूबर से फैलनी शुरू हुई इस बीमारी को उनके देश में लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति दल को जिम्मेदार ठहराया है।
मून ने गुरुवार को कहा कि हैती में फैली इस बीमारी से वह चिंतित हैं और इसके कारणों का पता लगाना हैती के लोगों के लिए ही नहीं संयुक्त राष्ट्र के लिए भी महत्वपूर्ण है।
बान ने कहा, "यह जांच दल 2010 में हैती में फैले हैजे के कारणों का पता लगाएगा। जांचकर्ता अब तक मौजूद सभी आंकड़ों और सूचनाओं की समीक्षा करेंगे और जमीनी हकीकत जानने के लिए हैती जाएंगे।"
मैक्सिको के एलेजांद्रो क्राविओटो को जांच दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जांच दल में भारत स्थित राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्र रोग संस्थान के डॉक्टर बालाकृष नायर को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications