श्रीनगर में तापमान में मामूली वृद्धि, बर्फबारी के आसार
श्रीनगर में स्थानीय मौसम विभाग के सहायक मौसम विज्ञानी बिलाल अहमद ने बताया, "श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में कुछ अधिक है।"
उन्होंने बताया, "गुरुवार को रातभर छाए रहे बादलों की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। हमें घाटी के मैदानी भागों में हल्की और पहाड़ी हिस्सों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है।"
अहमद ने कहा, "लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 व 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने ने बताया,"उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में यह शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"
मौसम विभाग के अनुसार कैस्पियन सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में पहुंच चुका है। इससे शनिवार तक बर्फ गिर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications